भारत में लॉन्च हुए Comio के 2 सस्ते स्मार्टफोन, जियो दे रहा 2,200 रुपये कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 16 Feb 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Comio C2 Lite and Comio S1 Lite smartphones launched in India, Know price and specifications
Comio C2 Lite and Comio S1 Lite

    Comio ने भारतीय मोबाइल बाजार में गुरुवार को दो नए स्मार्टफोन कोमियो C2 Lite और Comio S1 Lite पेश किए। इन दोनों फोन की चर्चा इनके सेल्फी कैमरे को लेकर है। इसके अलावा एक ओर जहां आजकल फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा, वहीं कोमियो ने इन दोनों फोन में सिम स्लॉट के अलावा अलग से मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया है। फोन की बिक्री भी देशभर के कई रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। दोनों फोन के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा जो कि 50 रुपये के 44 वाउचर कूपन के रूप में मिलेगा।

    Comio C2 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Comio C2 Lite
    Comio C2 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 88 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ v4.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का हेडफोन जैक और 3900mAh की बैटरी है। यह फोन मेटालिक ग्रे, रॉयल ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Comio S1 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Comio S1 Lite
    Comio S1 Lite

    इस फोन में भी डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ v4.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो-USB, 3.5mm का हेडफोन जैक और 3050mAh की बैटरी है। यह फोन ऑसियन ब्लू, रॉयल ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें