ColorFit Pulse Go Buzz भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलती है शानदार कनेक्टिविटी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Sep 2022 06:03 PM IST
सार

ColorFit Pulse Go Buzz वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है।

ColorFit Pulse Go Buzz launched in india with Bluetooth calling specifications price
Noise ColorFit Pulse Go Buzz - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लाइफस्टाइल टेक ब्रांड Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच ColorFit Pulse Go Buzz को भारत में लॉन्च कर दिया है। ColorFit Pulse Go Buzz एक ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर वाली वॉच है इसमें 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है। वॉच में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है, कनेक्टिविटी को लेकर कंपनी का दावा है कि इस वॉच में 18 मीटर तक की कनेक्टिविटी रैंज मिलती है।

    Noise की इस वॉच को मिस्ट ग्रे, जेट ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, रोज पिंक और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अनेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    वॉच में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, जो 240×280 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच में 150 क्लाउट बेस्ड वॉच फेसेस का विकल्प भी दिया गया है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। वॉच में कॉल लॉग फीचर्स भी मिलता है।

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz में ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन के साथ 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे जिनमें साइकलिंग, हाइकिंग, रनिंग आदि शामिल हैं। Noise की इस वॉच के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटरिंग की सुविधा मिलती है।

    Noise ColorFit Pulse Go Buzz में कनेक्टिविटी के लिए v5.3 का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच में SMS क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर और मौसम का भी अपडेट मिलेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, स्क्रीन ब्राइटनिंग कंट्रोल और फाइंड माय फोन का भी विकल्प है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें