CMF Clip Pro Earbuds: 36 घंटे की बैटरी लाइफ और स्मार्ट नॉब के साथ सीएमएफ ने लान्च किए ओपन ईयर ईयरबड्स

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 05 Aug 2026 02:18 PM IST
सार

CMF earbuds

: नथिंग के बजट सब-ब्रांड सीएमएफ ने अपना पहला ओपन-इयर क्लिप-ऑन ईयरबड सीएमएफ क्लिप प्रो ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसमें चार्जिंग केस पर यूनीक रोटेटिंग स्मार्ट डायल, एडीएसी ऑडियाे सपोर्ट और 36 घंटों तक दमदार बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा इस ईयरबड में क्या खास मिलने वाला है और क्या यह भारत में भी उपलब्ध होगा।

CMF Clip Pro Debuts With Smart Dial, Open-Ear Design
नथिंग CMF क्लिप प्रो - फोटो : nothing.tech

    विस्तार

    Nothing CMF Clip Pro:

    अपनी यूनिक डिजाइन और चार्जिंग केस पर दिए गए रोटेटिंग स्मार्ट डायल फीचर की वजह से यह ईयरबड लॉन्च होते ही काफी चर्चा में आ गया। क्योंकि अपनी कीमत के हिसाब से यह ईयरबड कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है, जो आपको सिर्फ महंगे ऑडियो डिवाइसेस में ही देखने को मिल सकते हैं।

    कितनी है कीमत और क्या भारत में होगा उपलब्ध?

    CMF Clip Pro Earbuds: 36 घंटे की बैटरी लाइफ और स्मार्ट नॉब के साथ सीएमएफ ने लान्च किए ओपन ईयर ईयरबड्स

    कितने कलर में है उपलब्ध?

    यह ईयरबड फिलहाल डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और कोरल तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।

    डिजाइन और इनोवेटिव Smart Dial

    • क्लिप-ऑन डिजाइन:नथिंग ईयर (ओपन) के ईयर-हुक डिजाइन के उलट, क्लिप प्रो तीन-पॉइंट क्लिप और फ्लेक्सिबल टाइटेनियम वायर C-ब्रिज का इस्तेमाल करता है। यह सीधे आपके कान के कार्टिलेज के बाहरी किनारे पर क्लिप हो जाता है।
    • लाइटवेट और प्रैक्टिकल:प्रत्येक बड का वजन महज 5.92 ग्राम है। इसमें दिए गए टैक्टाइल बटन्स इतने सुविधाजनक हैं कि आप दस्ताने पहनकर भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • स्मार्ट डायल: इसके चार्जिंग केस पर एक रोटेटिंग डायल दिया गया है। इसे घुमाकर आप बिना स्मार्टफोन निकाले सीधे केस से ही वॉल्यूम, म्यूजिक प्लेबैक, कॉल्स और पेयरिंग मोड को कंट्रोल कर सकते हैं।
    CMF Clip Pro Earbuds: 36 घंटे की बैटरी लाइफ और स्मार्ट नॉब के साथ सीएमएफ ने लान्च किए ओपन ईयर ईयरबड्स

    CMF Clip Pro के स्पेसिफिकेशंस

    Open ear, real sound
    Open ear, real sound
    • चार्जिंग केस:केस में 475mAh की बैटरी है। कुल मिलाकर 32.5 घंटे और लॉन्च बैटरी मोड में 36 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।
    • फास्ट चार्जिंग:केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है।
    • वॉटर रेसिस्टेंस: इयरबड्स को IP54 और केस को IPX2 रेटिंग मिली है।
    • वजन: प्रत्येक बड का वजन 5.92 ग्राम और केस का वजन 38.81 ग्राम है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें