Upcoming 5G Phone: इस महीने कम कीमत वाले ये 5जी फोन होंगे लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Sep 2022 06:21 PM IST
सार

Upcoming 5G Phones: सितंबर में भी कई सारे कम कीमत के 5जी फोन लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप भी कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

Cheapest Upcoming 5g Phones In September 2022 In India Know Launch Date Price Details In Hindi
Redmi Phone - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    देश में जियो ने 5जी सेवाओं को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। साथ ही एयरटेल भी 5जी की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। यानी की जल्द ही देश में 5जी सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही तैयार नजर आ रही हैं। सितंबर में भी कई सारे कम कीमत के 5जी फोन लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप भी कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सितंबर में लॉन्च होने वाले 15 हजार रुपये से कम कीमत के 5जी फोन के बारे में बताएंगे। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    Poco M5 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Poco M5
    Poco M5 - फोटो : Poco India

    Poco M5 को 5 सितंबर को भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फोन को ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio G95 प्रोसेसर की पॉवर से लैस किया जा सकता है। फोन में 6 जीबी की LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज देखने को मिलेगी। Poco M5 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 64 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस होगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

    Redmi 11 Prime 5G

    Redmi 11 Prime 5G
    Redmi 11 Prime 5G - फोटो : Redmi

    रेडमी की तरफ से आने वाले Redmi 11 Prime 5G फोन को भी 15,000 से कम कीमत में पेश किया जाएगा। इस फोन को भारत में 6 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। Redmi 11 Prime 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6 जीबी तक की रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन को 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।