CES 2020: Samsung गैलेक्सी क्रोमबुक हुआ लॉन्च, लैपटॉप और टैबलेट का मिलेगा मजा

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस 2020 (CES 2020) का अगाज हो गया है। इस इवेंट के पहले दिन कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने शानदार शुरुआत करते हुए गैलेक्सी क्रोमबुक (Samsung ChromeBook) लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस डिवाइस में बिल्ट-इन स्टाइलस, एचडी डिस्प्ले और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं लोग इस डिवाइस को लैपटॉप और टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि सैमसंग ने पहली बार क्रोमबुक में 4के एमोलेड डिस्प्ले दिया है। वहीं, क्रोमबुक का वजन 1.8 किलोग्राम है। तो आइए जानते जानते हैं सैमसंग क्रोमबुक की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने गैलेक्सी क्रोमबुक की कीमत 999 डॉलर (करीब 71,706 रुपये) रखी है। वहीं, सैमसंग का यह डिवाइस फिएस्टा रेड और मरकरी ग्रे कलर के साथ ग्राहकों के लिए 2020 के पहले क्वाटर में उपलब्ध होगा। हालांकि, सैमसंग ने क्रोमबुक की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
सैमसंग ने लेटेस्ट क्रोमबुक लैपटॉप में 13.3 इंच की 4के एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। साथ ही लोगोें को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल 10 जनरेशन कोर प्रोसेसर, इंटेल यूएचडी ग्राफिक कार्ड और 16 जीबी रैम +1 टीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस की सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं, सैमसंग ने इसके की-बोर्ड में लाइट दी है, जो इसे आकर्षक बनाती है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को क्रोमबुक के डिस्प्ले के ऊपर एक मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने आठ मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कंपनी इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिहाज से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएफएस और माइक्रो एसडी कॉम्बो, इंटरनल डिजिटल डुए ऐरे और मोनो माइक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में 49.2 वॉट की बैटरी और 2 वॉट के स्पीकर्स मिलेंगे।