CES 2020: आसुस का ROG Zephyrus G14 गेमिंग लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 07 Jan 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
CES 2020 asus launch ROG Zephyrus G14 laptops know price and specifications
ROG Zephyrus G14 - फोटो : yugatech / twitter

    दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट सीईएस 2020 (CES 2020) शुरू हो गया है। इस इवेंट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) ने गेम लवर्स के लिए ROG Zephyrus G14 सीरीज के लैपटॉप्स लॉन्च कर दिए हैं। लोगों को इस लैपटॉप में टीयूएफ गेमिंग ए15 और गेमिंग ए17 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इस लैपटॉप को एनिमी एलईडी (AniMe Lid) डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। हालांकि, आसुस ने अब तक इस लैपटॉप के सभी वेरिएंट्स को आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस लैपटॉप को जून तक बाजार में उतारा जाएगा। तो चलिए जानते हैं आसुस के दमदार लैपटॉप के बारे में...

    कंपनी ने इस लैपटॉप में AniMe lid डिस्प्ले दिया है, जो 17.9 एमएम पतला है। इस लैपटॉप का वजन 1.6 किलोग्राम है। इस लैपटॉप की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें खुद पैटर्न बनाने से लेकर एनिमेशन इंपोर्ट करने तक की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस फीचर को लैपटॉप के चुनिंदा वेरिएंट्स में दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनिमी लिड को 1,215 व्हाइट मिनी एलईडी से बनाया गया है।

    विज्ञापन

    आसुस के इस लैपटॉप में लोगों को नविदिया फोर्स आरडीएक्स ग्राफिक्स कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रेजन मोबाइल 4000 प्रोसेसर दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 32 जीबी रैम और 1 टीबी, फुल एचडी स्क्रीन और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आसुस ने इस लैपटॉप की कीमत का खुलासा अब तक नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस डिवाइस के प्राइस को प्रीमियम सेगमेंट रखेगी। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इस लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें