8,999 रुपये में 3GB रैम के साथ मिल रहा यह फोन, 16 मेगापिक्सल का है कैमरा

Celkon मोबाइल्स ने भारत में अपना एक और बजट स्मार्टफोन Celkon UniQ उतारा है। इस फोन की टक्कर मोटो ई4 प्लस और शाओमी रेडमी 4 और सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो जैसे स्मार्टफोन से होगी। इस फोन की बॉडी पूरी तरह से मेटल की है और इसके फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। तो आइए जानते हैं सेल्कॉन यूनीक की कीमत और फीचर्स।
Celkon UniQ की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। स्क्रीन पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 2700mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 8,999 रुपये है।