Canon ने एक साथ लॉन्च किए कई इंक प्रिंटर, शुरुआती कीमत 11,048 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Feb 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Canon unveils 7 new PIXMA G series Ink tank printers in India, Price starts at Rs 11048
Canon PIXMA G Series - फोटो : amarujala

    कैनन (Canon) इंडिया ने भारतीय प्रिंटर बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए एक साथ कई प्रिंटर लॉन्च किए हैं। Canon PIXMA G सीरीज के तहत सात इंक टैंक प्रिंटर लॉन्च किए गए हैं जिनमें PIXMA G3060, PIXMA G3021, PIXMA G3020, PIXMA G2060, PIXMA G2021, PIXMA G2020 और PIXMA G1020 शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन प्रिंटर को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यूजर्स कम कीमत में अधिक प्रिंट कर सकेगा।

    Canon की नई PIXMA G सीरीज के प्रिंटर ड्रिप फ्री, हैंड्स फ्री इंक रिफिलिंग सिस्टम के साथ आते हैं। दावा है कि कॉर्टेज को कोई भी आसानी से बेहद ही कम समय में बदल सकेगा। इन प्रिंटर्स को घर और बिजनेस के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Canon ने कहा है कि इन प्रिंटर की प्रिंटिंग स्पीड शानदार है। इन प्रिंटर में इकोनॉमी मोड है जिसकी मदद से यूजर्स 7,700 कलर पेज और 7,600 ब्लैक पेज प्रिंट कर सकेंगे। प्रिंटर में ऑन सिस्टम क्लिनिंग गाइड भी है।

    विज्ञापन

    इन प्रिंटर का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट, ड्राइंग और फोटो प्रिंट करने में आराम से हो सकता है। गलत इंक फिलिंग को लेकर कंपनी ने खास इंतजाम किया है। अब जिस रंग की बोतल होगी, वह रंग की टैंग में डाली जा सकेगी। इनमें से PIXMA G3060, G3020 और G 3021 ऑल इन वन प्रिंटर हैं। इनका इस्तेमाल प्रिंट, कॉपी और स्कैन तीनों के लिए हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन प्रिंटर्स में वायरलेस मोबाइल प्रिंट और क्लाउड प्रिंट का भी विकल्प है। इनमें एक LCD पैनल भी है। इन प्रिंटर्स की स्पीड ब्लैक एंड व्हाइट में 10.8 ipm और कलर में 6.0 ipm है। इन प्रिंटर्स में एयरप्रिंट का भी सपोर्ट है। इन प्रिंटर्स की एक और खासियत है कि इनमें गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है यानी आप बोलकर भी किसी डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते हैं। सभी एप के साथ Easy-PhotoPrint Editor एप का सपोर्ट है।

    मॉडल नंबरकीमतकलर वेरियंट
    Canon PIXMA G306017,403 रुपयेब्लैक
    Canon PIXMA G302117,704 रुपयेब्लैक
    Canon PIXMA G302017,102 रुपयेब्लैक और नेवी ब्लू
    Canon PIXMA G206014,203 रुपयेब्लैक
    Canon PIXMA G202114,523 रुपयेब्लैक
    Canon PIXMA G202013,922 रुपयेब्लैक और नेवी ब्लू
    Canon PIXMA G102011,048 रुपये 
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें