कैनन ने भारत में लांच किया पहला फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा EOS R

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 21 Sep 2018 04:33 PM IST
Canon first EOS R Full frame mirrorless camera launched in India at Rs 1,89,950
Canon EOS-R

    जापान की मशहूर कैमरा निर्माता कंपनी कैनन ने भारत में अपना पहला फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा EOS R लांच कर दिया है। ईओएस आर कैनन का हला 30 मिमी फुल फ्रेम सीएमओएस सेंसर मिररलेस कैमरा है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर है। इसके अलावा कैमरे में एडवांस्ड ड्यूल पिक्सल सीएमओएस एएफ, डिजिक 8 इमेजिंग प्रोसेसर, हाई डेंसिटी एएफ पॉइंट्स पोजिशंस, मल्टी फंक्शन स्लाइडर बार, फ्लेक्सिबल एई मोड, हाई स्पीड डेटा कम्युनिकेशन आरएफ माउंट जैसे फीचर्स हैं।

    कैमरे के अलावा कैनन ने चार नए लेंस भी पेश किए जिनमें आरएफ लेंस, दो सुपर टेलीफोटो ईएफ लेंस और एक प्राइम ईएफ-एम लेंस शामिल हैं। 30 मेगापिक्सल वाले इस ईओएस आर बॉडी की कीमत 1,89,950 रुपये और ईओएस आर किट (आरएफ 24-105एमएम एफ/4एल यूएसएम लेंस के साथ) कीमत 2,78,945 रुपये है। कैमरे की बिक्री भारत में अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी।

    ईओएस आर की लांचिंग के मौके पर, "इमेजिंग स्पेस में ग्लोबल लीडर्स में से एक होने के नाते, कैनन ने इनोवेशन को हमेशा सबसे आगे रखा है, जिससे तकनीक को फोटोग्राफी की कला का पूरक बनाने में सक्षम किया है। 30 से अधिक वर्षों तक इस महान ईओएस प्रणाली ने फोटोग्राफर और फिल्म निर्माताओं को हाई क्वॉलिटी इमेजरी के लिए बेंचमार्क दिया है। ईओएस सिस्टम की विरासत को आगे ले जाते हुए, ईओएस आर पेशेवर फोटोग्राफर्स और फिल्म निर्माताओं की इमेजिंग की नई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक सरप्राइज पैकेज है। नए आरएफ माउंट, एडवांस्ड ड्यूल पिक्सेल सीएमओएस एएफ

    और 4के अल्ट्रा हाई डेफिनिशन जैसी फीचर्स किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।"

    कैनन का दावा है कि ईओएस आर विश्व की सबसे तेज कैमरा है जो 0.05 सेकेंड में फोकस करने में सक्षम है। इसके लिए कंपनी ने कैमरे में डुअल पिक्सल सीएमओएस एएफ दिया है। यह कैमरा 4के रिकॉर्डिंग कर सकता है। इस कैमरे पर धूल और नमी का कोई असर नहीं होगा क्योंकि इसमें मैग्नेसियम अलॉय बॉडी दी गई है। बॉडी पर धूप का भी कोई असर नहीं होता है।

    लेंस की कीमत

    आरएफ24-105एमएम एफ/4एल आइएस यूएसएम की कीमत 88,995 रुपये, आरएफ50एमएम एफ/1.2एल यूएसएम की कीमत 1,85,995 रुपये, आरएफ28-70एमएम एफ/2एल यूएसएम की कीमत 2,42,995 रुपये, आरएफ35एमएम एफ/1.8 मैक्रो आइएस एसटीएम की कीमत 40,995.00 रुपये है। सभी लेंस की बिक्री अक्टूबर के मध्य से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें