Candes की 43 इंच 4K Ultra HD Smart TV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Candes Smart TV क्लाउड बेस्ड Android 9.0 (AOSP) के साथ आती है, इसमें 24W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। साथ ही टीवी में माइक भी मिलता है, जिससे आप इसे वॉयस से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Candes ने अपनी नई स्मार्ट टीवी 4K Ultra HD Smart TV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 43 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी गई है।इस टीवी के साथ सभी ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म Netflix, Amazon Prime Video, Apple TV और Disney+ Hotstar का सपोर्ट मिलता है।
Candes 4K Ultra HD Smart TV की कीमत
इस टीवी को 19,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। Candes 4K Ultra HD Smart TV को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अनेजन, फ्लिपकार्ट, Candesworld और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
Candes 4K Ultra HD Smart TV की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन
Candes की तरफ से आने वाली इस टीवी में 43 इंच की 4K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलती है, जो कि अच्छी ब्राइटनेस के साथ आती है। Candes Smart TV क्लाउड बेस्ड Android 9.0 (AOSP) के साथ आती है, इसमें 24W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। टीवी में वॉयस असिस्टेंट और बिल्ट-इन मिरा-कास्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही टीवी में माइक भी मिलता है, जिससे आप इसे वॉयस से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कई सारे प्री-इंस्टॉल एप मिलते हैं। टीवी में अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब, सोनी लिव जैसे कई सारे एप का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही आप DTH सेट-टॉप बॉक्स और OTT के बीच एक क्लिक में ही स्विच कर सकते हैं।
Candes Smart TV में 1.9Ghz क्वॉडकोर A55 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्ट टीवी की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें तीन HDMI 2.0 पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स और एक RF कनेक्टिविटी आउटपुट मिलता है।