Candes की वॉशिंग मशीन भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

Candes वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपयेCandes की इन वॉशिंग मशीन का मुकाबला भारत में व्हाइट वेस्टिंगहाउस के साथसभी मशीन पर मिलेगी दो साल की वारंटी

विज्ञापन
CANDES introduces its new product line Washing Machines starting at just Rs 6999
CANDES Washing Machines - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Candes ने अपनी वॉशिंग कई नई रेंज भारत में लॉन्च कर दी है। Candes ने सभी वॉशिंग मशीन को सेमी ऑटोमेटिक मॉडल में पेश किया है। Candes की इन वॉशिंग मशीन को शॉक रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। Candes ने अपनी वॉशिंग मशीन को 6.5 किलोग्राम, 7.2 किलोग्राम और 9 किलोग्राम साइज में लॉन्च किया गया है।

    सभी वॉशिंग मशीन में FRVO ग्रेड के केबल का इस्तेमाल किया गया है और सभी के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। 6.5 किलोग्राम वाली मशीन का वजन 18.5 किलोग्राम, जबकि 7.2 किलोग्राम मॉडल का वजन 19.5 किलोग्राम और 9 किलोग्राम मॉडल का वजन 28.5 किलोग्राम है।

    विज्ञापन

    Candes के 6.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 6,999 रुपये, 7.2 किलोग्राम मॉडल की 8,199 रुपये और 9 किलोग्राम मॉडल की कीमत 10,999 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट के अलावा सभी मॉडल की बिक्री प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Candes की इन वॉशिंग मशीन का मुकाबला भारतीय बाजार में व्हाइट वेस्टिंगहाउस से होगा। व्हाइट वेस्टिंगहाउस की वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत भी 6,990 रुपये है। इसके अलावा Candes का मुकाबला फ्रांस की नामी कंपनी थॉमसन (Thomson) की वॉशिंग मशीन से भी होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें