विस्तार से: अभी 5G स्मार्टफोन खरीदकर आप गलती तो नहीं कर रहे? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Feb 2022 04:27 PM IST
सार

भारत में 24 फरवरी 2020 को पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था और यह स्मार्टफोन Realme X50 Pro था। Realme X50 Pro को भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Buying 5G Smartphone Now is It Worth Know Expert Advice
5G Phone in India - फोटो : amarujala

    विस्तार

    फरवरी 2017 बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में चाइनीज कंपनी ZTE ने दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसका नाम 'गिगाबाइट फोन' रखा गया था। इस फोन की डाउनलोडिंग स्पीड को लेकर 1जीबी प्रति सेकेंड का दावा किया गया था और आज यानी 28 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 की शुरुआत हुई है। पिछले पांच सालों में हजारों 5जी फोन दुनियाभर में लॉन्च हुए हैं। भारत में 24 फरवरी 2020 को पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था और यह स्मार्टफोन Realme X50 Pro था। Realme X50 Pro को भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    भारत में पहले 5जी फोन की लॉन्चिंग के बाद से अभी तक यानी पिछले दो साल में इतने 5जी फोन लॉन्च हुए हैं जिनकी गिनती मुश्किल है। सीधे शब्दों में कहें तो भारत में अब सिर्फ 5जी फोन ही लॉन्च हो रहे हैं। 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आपको 5जी फोन मिल सकता है। 20 हजार रुपये की रेंज में तो कई 5जी फोन मिल जाएंगे। भारत में 5जी का मार्केट तो जंगल की आग की तरह बढ़ रहा है लेकिन क्या 5जी की लॉन्चिंग से पहले 5जी फोन खरीदना समझदारी वाला फैसला है? आइए समझने की कोशिश करते हैं...

    विज्ञापन

    सबसे पहले तो यही जानना जरूरी है कि आखिर देश में 5जी नेटवर्क लॉन्च कब होगा तो भारत में 5जी की लॉन्चिंग का सटीक जवाब किसी के पास नहीं है। ट्रायल के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम मिल गया है। पिछले साल नवंबर में पहला ट्रायल खत्म हुआ है और अब मई 2022 तक के लिए ट्रायल को बढ़ाया गया है यानी मई तक 5जी की लॉन्चिंग की कोई संभावना नहीं है। एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो युद्ध स्तर पर 5जी का ट्राय कर रहे रहे हैं लेकिन इन्हें कब आम जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सरकार ने भी अभी तक 5जी की लॉन्चिंग की कोई तारीख मुक्करर नहीं की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें