Satellite Phone: BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का फोन, लेकिन अगर पैसे हुए तो भी नहीं खरीद पाएंगे; जानें क्यों?
BSNL 1.34 Lakh Phone Launched:
भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने 1,34,166 रुपये की कीमत वाला एक खास इनमारसैट सैटेलाइट फोन पेश किया है, जिसे उन इलाकों में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। हालांकि, इसे हर कोई किसी भी जगह से नहीं खरीद सकता...आइए जानते हैं क्यो?

विस्तार
देसी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने एक नया फोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹1,34,166 रखी गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा- एक लाख चौंतीस हजार रुपये। इतनी कीमत सुनकर अगर आप हैरान हैं या बीएसएनएल को कोसने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। यह कोई आम स्मार्टफोन नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे खास फीचर्स हैं जो लाखों रुपये वाले रेगुलर फोन में भी नहीं मिलते। और अगर आपके पास पैसे हैं और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो भी आप इसे किसी दुकान से नहीं खरीद पाएंगे। तो आखिर यह फोन किसके लिए है और कहां मिलेगा? आइए इसे समझते हैं।
क्या है बीएसएनएल का यह खास फोन?
यह असल में एक इनमारसैट (Inmarsat) सैटेलाइट फोन है। इसे खास तौर पर उन इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है जहां कोई भी मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। इस फोन की कुछ प्रमुख खासियतें इस प्रकार हैं:
डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी:
यह सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ता है।वॉइस कॉलिंग और SOS:इसमें आप बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और इमरजेंसी में SOS अलर्ट भेज सकते हैं।मजबूत डिजाइन:इसे इस तरह बनाया गया है कि यह खराब से खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी टूटे नहीं।लंबी बैटरी लाइफ:दूर-दराज के इलाकों में चार्जिंग की दिक्कत को देखते हुए इसकी बैटरी काफी पावरफुल है।नोट:आजकल एपल और गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी आती है, लेकिन उनमें कॉल करने का विकल्प नहीं होता। उनसे सिर्फ इमरजेंसी के वक्त मैसेज (SOS) भेजा जा सकता है ताकि रेस्क्यू एजेंसियां आपको ढूंढ सकें। लेकिन बीएसएनएल के इस फोन से आप सीधे कॉल पर बात कर सकते हैं।
__TWITTER_BLOCK_0__आप इस फोन को क्यों नहीं खरीद सकते?
इस फोन को आप किसी भी आम रिटेल स्टोर या ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से नहीं खरीद सकते। अगर किसी को यह फोन चाहिए, तो उसे सीधे बीएसएनएल से संपर्क करना होगा और ठोस कारण बताना होगा कि उन्हें सैटेलाइट फोन की जरूरत क्यों है।
यह फोन मुख्य रूप से किनके लिए है?
भारतीय सेनाआपदा प्रबंधन एजेंसियां (NDRF और SDRF)बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेजऐसे दूर-दराज के गांव या पंचायतें जहां आज तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है।बीएसएनएल ने फिलहाल इस 1.34 लाख वाले नए फोन के रिचार्ज प्लान्स की जानकारी शेयर नहीं की है।
बीएसएनएल के पुराने सैटेलाइट फोन और उनके रिचार्ज का खर्च
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने पहली बार सैटेलाइट फोन नहीं बनाया है। इससे पहले कंपनी IsatPhone 2 नाम से भी एक सैटेलाइट फोन लॉन्च कर चुकी है, जिसकी कीमत लगभग ₹90,000 है। इसके रिचार्ज प्लान्स की कीमत कुछ इस तरह होती है:
| यूजर प्रकार | मासिक प्लान | सालाना प्लान |
|---|---|---|
| कमर्शियल यूजर्स | ₹5,600 | ₹61,600 तक |
| सरकारी यूजर्स | ₹3,360 | ₹36,960 तक |
जियो और स्टारलिंक से पहले बाजी मार चुका है बीएसएनएल
सैटेलाइट फोन के अलावा, बीएसएनएल डायरेक्ट टू डिवाइस सैटेलाइट (D2D) सर्विस भी लॉन्च कर चुका है। एक तरफ जहां सैटेलाइट इंटरनेट देने के लिए मुकेश अंबानी की जियो और एलन मस्क की स्टारलिंक के बीच होड़ मची है, वहीं बीएसएनएल ने अमेरिकी कंपनी Viasat के साथ मिलकर नवंबर 2024 में ही यह सर्विस लॉन्च कर दी थी।
किसको होगा D2D सर्विस का फायदा?
रिमोट इलाकों में रहने वाले लोग जहां मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई नहीं हैदुर्गम जंगलों और ऊंचे पहाड़ों पर रहने वाले लोगएडवेंचर पसंद करने वाले ट्रैवलर्स और हाइकर्स