CMR की रिपोर्ट: स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले इन तीन चीजों को चेक कर रहे ग्राहक, ब्रांड का भरोसा पहले नंबर पर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jul 2022 02:34 PM IST
सार

आमतौर पर भारतीय अपनी TV को आठ सालों तक चलाते हैं लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। अब ज्यादातर ग्राहक अपने मनोरंजन के अनुभव को बढ़ाने के लिए नए और लेटेस्ट स्मार्ट TV की ओर देख रहे हैं।

विज्ञापन
Brand Trust Convenience and Value for money are driving more consumers online to purchase TV as per CMR
OnePlus TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के एक सर्वे के अनुसार कोविड के बाद ग्राहक TV की खरीदारी में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ऑनलाइन मिलने वाला ऑफर है। ऑनलाइन TV खरीदारी के बढ़ते ट्रेंड इसलिए भी बढ़ रहा है कि ग्राहकों ई-कॉमर्स साइट पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं और किफायती पेमेंट ऑप्शन भी मिल रहे हैं। आसान ईएमआई का विकल्प भी ग्राहकों को लुभा रहा है।

    CMR के इंडस्ट्री परामर्श ग्रुप के अधिकारी सत्य मोहंती के अनुसार अब होम एंटरटेनमेंट के मायने बदल रहे हैं। आमतौर पर भारतीय अपनी TV को आठ सालों तक चलाते हैं लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है। अब ज्यादातर ग्राहक अपने मनोरंजन के अनुभव को बढ़ाने के लिए नए और लेटेस्ट स्मार्ट TV की ओर देख रहे हैं। TV में इंटरनेट कनेक्टिविटी भी अब खरीदारों की पहली पसंद में से एक है।

    विज्ञापन

    साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के प्रमुख प्रभु राम कहते हैं कि इलेक्ट्रानिक सामानों की ऑनलाइन खरीदारी के लिए भारतीय ग्राहकों द्वारा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (Amazon) को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस पर ग्राहक ब्रांड ट्रस्ट के लिए 71%, सुविधा के लिए 67% और प्राइस के लिए 65% भरोसा करते हैं, जबकि ऑफलाइन मार्केट में क्रोमा (croma) पर सबसे ज्यादा लोग भरोसा कररहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर पांच में से तीन ग्राहक टीवी को ऑफलाइन खरीदने से पहले ऑनलाइन चेक करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रत्येक 11 में पांच लोग टीवी को अपग्रेड करना चाहते हैं

    प्रत्येक 11 में से पांच लोग अपने पुराने टीवी को बदलकर नया अपग्रेडेबल Smart TV लेने की तलाश में हैं। TV खरीदने के लिए ग्राहक अपने मित्र/परिवार का 65%, ऑनलाइन पोर्टल का 59% और सोशल मीडिया की 46% मदद लेते हैं। TV खरीदने के लिए ग्राहक साउंड क्वॉलिटी को 74% और पिक्चर क्वॉलिटी को 69% महत्व देते हैं, जबकि स्क्रीन साइज को 75%, स्लिम फ्रेम को 69% और एडवांस्ड डिजाइन को 66% महत्व दे रहे हैं।

    ऑफलाइन के लिए टच एंड फील अहम

    ऑफलाइन खरीदारी में टच एंड फील एक अहम रोल अदा करता है। 69% लोग सामान को खरीदने से पहले उसको फिजिकल रूप से देखने पर विश्वास रखते हैं। इस मामले में ग्राहक क्रोमा (croma) पर सबसे ज्यादा 96% भरोसा करते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें