हेवी बास और 60 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Boult Z60 ईयरबड्स भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2023 02:04 PM IST
सार

Boult Z60 में 13mm BoomX ड्राइवर है और क्वाड माइक हैं जिन्हें लेकर बेस्ट बास का दावा किया गया है। Boult Z60 की बैटरी लाइफ को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा है। Boult Z60 को चार कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Boult Z60 TWS Earphones launched in India With 13mm Drivers Up to 60 Hours of Battery Life
Boult Z60 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Boult ऑडियो ने अपने नए ईयरबड्स Boult Z60 को लॉन्च कर दिया है। Boult Z60 को 1,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। Boult Z60 में 13mm BoomX ड्राइवर है और क्वाड माइक हैं जिन्हें लेकर बेस्ट बास का दावा किया गया है। Boult Z60 की बैटरी लाइफ को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा है। Boult Z60 को चार कलर में पेश किया गया है।

    Boult Z60 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की साइट से फ्लेमिंगो पिंक, पावर ब्लू, रैवेन ब्लैक और स्प्रिंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Boult Z60 का मुकाबला Noise Buds Trance और boAt Airdopes 111 जैसे ईयरबड्स के साथ होगा।

    विज्ञापन

    Boult Z60 में 13mm का BoomX ड्राइवर है। इसके साथ AAC और SBC कोडेक का भी सपोर्ट है। Boult Z60 के साथ 50ms तक की लो लैटेंसी का दावा है। इसमें चार माइक्रोफोन हैं जिनके साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें