32 घंटे बैटरी बैकअप वाली Boult FX Charge नेकबैंड लॉन्च, कम कीमत में मिलती है दमदार साउंड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

Boult FX Charge नेकबैंड में 32 घंटे का बैटरी बैकअप भी देखने को मिलता है। Boult FX Charge में 14.2mm ऑडियो ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड आईओएस, एंड्रॉयड, मैकबुक और विंडोज को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Boult FX Charge neckband launched in india at rs 899 specifications features
Boult FX Charge - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी बोल्ट ऑडियो ने अपने नए नेकबैंड ईयरफोन Boult FX Charge को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नेकबैंड में एन्वायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस नेकबैंड में 32 घंटे का बैटरी बैकअप भी देखने को मिलता है। Boult FX Charge में 14.2mm ऑडियो ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड आईओएस, एंड्रॉयड, मैकबुक और विंडोज को भी सपोर्ट करता है। चलिए जानतें हैं इस नेकबैंड ईयरफोन में आपको और क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं।

    Boult FX Charge की कीमत

    Boult FX Charge को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस नेकबैंड की 4,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन विशेष लॉन्च पर इसे 899 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Boult FX Charge कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    Boult FX Charge की स्पेसिफिकेशन

    Boult FX Charge में 14.2mm ऑडियो ड्राइवर और एन्वायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) का सपोर्ट दिया गया है। नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 मिलता है, जो आईओएस, एंड्रॉयड के साथ मैकबुक और विंडोज लैपटॉप के साथ भी कनेक्ट हो जाता है। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इस नेकबैंड में IPX5 की रेटिंग भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Boult FX Charge को भारतीय मार्केट में दमदार बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसको 5 मिनट चार्ज करते पर 7 घंटे का प्लेटाइम टाइम लिया जा सकता है। साथ ही इस वॉच को फुल चार्ज करने पर 32 घंटे का बैकअप मिलता है। चार्जिंग के लिए वॉच में USB टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें