एपल वॉच अल्ट्रा जैसी डिजाइन के साथ Boult Crown भारत में लॉन्च, कीमत 15 सौ रु. से भी कम
Boult Crown की डिजाइन Apple Watch Ultra जैसी है। इसमें 1.95 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Boult Crown में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। Boult Crown के साथ जिंक एलॉय बॉडी मिलती है। इसके अलावा इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी दिया गया है।

विस्तार
Boult ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Crown को भारत में लॉन्च कर दिया है। Boult Crown की डिजाइन Apple Watch Ultra जैसी है। इसमें 1.95 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Boult Crown में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। Boult Crown के साथ जिंक एलॉय बॉडी मिलती है। इसके अलावा इसमें ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी दिया गया है।
Boult Crown की कीमत
Boult Crown की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री कंपनी की साइट से हो रही है। Boult Crown को ब्लैक, ऑरेंज, येल्लो और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
Boult Crown की स्पेसिफिकेशन
Boult Crown के साथ जिंक एलॉय मेटल फ्रे मिलता है। इसमें रेक्टेंगुलर डायल और रोटेटिंग क्राउन मिलेगा। Boult Crown में 1.95 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 मिलता है। Boult Crown में कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर मिलता है। Boult Crown में कॉन्टेक्ट लिस्ट को सिंक किया जा सकेगा।
Boult Crown के साथ ब्लड ऑक्सीजन के लिए SpO2 सेंसर, हार्ट रेट ट्रैकर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें योग, साइकलिंग, रनिंग, बास्केटबॉल आदि शामिल हैं। स्पोर्ट्स मोड के लिए अलग से एक बटन मिलता है। Boult Crown में मिनी गेम भी मिलता है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP67 की रेटिंग मिलती है।