24 घंटे बैटरी बैकअप के साथ Boult Audio ProBass Qcharge नेकबैंड भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Aug 2021 03:01 PM IST
सार

Boult Audio ProBass Qcharge नेकबैंड की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। बॉल्ट ऑडियो का यह नेकबैंज ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में मिलेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

विज्ञापन
Boult Audio ProBass Qcharge Neckband Earphones launched in India with 24 Hour Playback
Boult Audio ProBass Qcharge - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बॉल्ट ऑडियो ने भारतीय बाजार में अपना नया वायरलेस नेकबैंड Boult Audio ProBass Qcharge लॉन्च कर दिया है। Boult Audio ProBass Qcharge की बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Boult Audio ProBass Qcharge में फास्ट चार्जिंग दी गई है और इसके लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। दावा है कि महज 30 मिनट में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है।

    Boult Audio ProBass Qcharge की कीमत और उपलब्धता

    Boult Audio ProBass Qcharge नेकबैंड की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। बॉल्ट ऑडियो का यह नेकबैंज ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में मिलेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन

    Boult Audio ProBass Qcharge स्पेसिफिकेशन

    इसमें इनबिल्ट एयरोस्पेस ग्रेड एलॉय माइक्रोवूफर दिया गया है जिसे लेकर एक्स्ट्रा बास का दावा किया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी का यह भी दावा है कि महज 15 मिनट की चार्जिंग में 15 घंटे का बैकअप मिलेगा। Boult Audio ProBass Qcharge को वॉटर रेसिस्टेंट और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें 60 डिग्री की टनल डिजाइन दी गई है। नेकबैंड का वजन 89 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Boult Audio ProBass Qcharge में गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। नेकबैंड में वॉल्यूम, कॉल और मीडिया प्लेबैक के लिए बटन दिए गए हैं। ईयरबड्स के साथ मैग्नेट दिया गया है जिसकी मदद से दोनों बड्स आपस में चिपके रहते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें