Boult Audio ने लॉन्च किए दो स्मार्टवॉच, कॉलिंग की सुविधा भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jul 2022 11:15 AM IST
सार

बोल्ट कॉस्मिक स्मार्टवाच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड सैचुरेशन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मेन्स्ट्रुयल मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड की सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
Boult audio launched Boult Drift and Boult Cosmic smartwatch in India with calling feature
Boult Audio smartwatch - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी बोल्ट ऑडियो ने वियरेबल सेगमेंट में दो नए स्मार्टवाच लॉन्च किए हैं जिनमें Boult Drift और Boult Cosmic शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टवाच यूजर फ्रेंडली हैं। इन वॉच में हार्ट रेट सेंसर के अलावा स्टेप्स काउंटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और पीरियड मॉनिटरिंग भी है। Boult Drift में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की यह पहली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवाच है।

    Boult Drift की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    बोल्ट ड्रिफ्ट की स्क्रीन साइज 1.69 इंच है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की भी फैसिलिटी है। इसमें रिमाइंडर लगाने की सुविधा से लेकर स्क्रीन ब्राइटनेस को कम या ज्यादा करने तक की सुविधा के साथ फोन को खोजने की सुविधा भी है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर और ऑटोमेटिक स्लीप मॉनिटर की भी फैसिलिटी है। इसमें कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। स्मार्टवॉच में एक डायल एप भी है जहां से आप किसी को कॉल कर सकेंगे। बोल्ट ड्रिफ्ट की कीमत 1,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Boult Cosmic की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    बोल्ट कॉस्मिक की स्क्रीन साइज भी 1.69 इंच की है और इसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। बोल्ट कॉस्मिक स्मार्टवाच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड सैचुरेशन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मेन्स्ट्रुयल मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड की सुविधाएं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें एडवांस हार्ट रेट सेंसर्स है जिसकी मदद से सटीक और प्रभावी हार्ट रेट की मॉनिटरिंग के साथ-साथ कैलोरी काउंट और स्टेप कांउंट किया जा सकता है। बोल्ट कॉस्मिक की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं है।

    नई लॉन्चिंग पर बोल्ट ऑडियो के सीईओ और को-फाउंडर वरुण गुप्ता ने कहा, 'भारत में 5 सालों से हम अपने ग्राहकों को सबसे अच्छे ऑडियो प्रोडक्ट डिलीवर करने के बाद मार्केट में अपनी प्रोडक्ट रेंज बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने स्मार्टवाच सेगमेंट में कदम रखने का निर्णय लिया है। हमने अपने प्रोडक्ट को हमेशा इस तरह से बनाया है जिससे कि वे लोगों को फिट और स्वस्थ रखने में मदद कर सकें। हम दो नई स्मार्टवाच को बाजार में उतार कर बहुत ही उत्साहित हैं।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें