Boult Audio: AirBass Z1 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिला लो लैटेसी मोड का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Mar 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Boult Audio AirBass Z1 TWS Launched in India With Low Latency IPX5 Water Resistance
Boult Audio AirBass Z1 - फोटो : AMAZON

    घरेलू ऑडियो एक्सेसीरीज कंपनी Boult ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो Boult Audio AirBass Z1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। AirBass Z1 के साथ स्टेम डिजाइन मिलेगी, हालांकि बड्स के साथ सिलिकॉन ईयरटिप नहीं मिलेगी। Boult Audio AirBass Z1 को तीन कलर और स्टाइलिश लुक में खरीदा जा सकेगा।

    इसमें लो लैटेसी मोड है और वॉटरप्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट और टच कंट्रोल दिया गया है। AirBass Z1 की कीमत 1,599 रुपये है और इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। Boult Audio AirBass Z1 की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।

    विज्ञापन

    Boult Audio AirBass Z1 की स्पेसिफिकेशन

    Boult Audio AirBass Z1 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर एक्स्ट्रा पावरफुल बास का दावा है। इसके साथ ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट है जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में गेमिंग के लिए लो लैटेसी मोड है। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 24 घंटे की हो जाएगी। इस बड्स के साथ हॉल स्विच टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से चार्जिंग केस को ओपन करते ही बड्स फोन से कनेक्ट हो जाएगा। इसके अलावा बड्स को सिंगल भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें