घरेलू कंपनी Boult ने लॉन्च किया AirBass Propods X, 32 घंटे का है बैटरी बैकअप
Boult AirBass Propods X की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद बैटरी बैकअप 100 मिनट का मिलेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी Boult ने अपने नए ईयरपॉड AirBass Propods X को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Boult AirBass Propods X की बैटरी को लेकर 32 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। Boult AirBass Propods X में ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग भी है।
Boult AirBass Propods X की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Boult AirBass Propods X की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद बैटरी बैकअप 100 मिनट का मिलेगा।
Boult AirBass Propods X को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि पहले पेयर करना होगा। इसमें स्टीरियो मोड दिया गया है और आप इसे मोनोपॉड्स मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें हाई क्वॉलिटी का सिलिकॉन टिप्स दिया गया है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है। कंट्रोल के लिए इसमें टच का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप वॉल्यूम कंट्रोल कर सकेंगे, ट्रैक बदल सकेंगे और कॉल रिसीव कर सकेंगे। इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।
एक बार की चार्जिंग में 8 घंटे के बैकअप का दावा है, जबकि चार्जिंग केस से इसे आप चार बार फुल चार्ज कर सकेंगे। ऐसे में कुल मिलाकर बैकअप 32 घंटे का है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।