IP68 रेटिंग के साथ आती है boAt की यह स्मार्टवॉच, कॉल भी कर सकेंगे
boAt Xtend Talk की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, हालांकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसकी बैटरी 2 दिन ही चलेगी।

विस्तार
घरेलू कंपनी boAt ने चुपके से अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Xtend Talk को भारत में लॉन्च कर दिया है। boAt Xtend Talk के साथ वॉटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है और इसके अलावा इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। boAt Xtend Talk के साथ अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलता है। ऐसे में आप बोलकर भी अपनी इस स्मार्टवॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। 3,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाली boAt Xtend Talk वॉच के साथ स्क्रीन पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है।
boAt Xtend Talk की स्पेसिफिकेशन
boAt की इस नई स्मार्टवॉच के साथ हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 के साथ VO2 Max मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टेप काउंटर और कैलोरी बर्न की जानकारी भी मिलेगी। boAt Xtend Talk के साथ 60+ स्पोर्ट्स मोड्स और इसके साथ ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन भी मिलेगा। boAt Xtend Talk की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है, हालांकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसकी बैटरी 2 दिन ही चलेगी।
boAt Xtend Talk के साथ वॉटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। boAt Xtend Talk के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगी। boAt Xtend Talk में 300mAh की बैटरी है। बोट की यह वॉच रेक्टेंगल डायल के साथ आती है। इसमें एक बटन भी है। boAt Xtend Talk में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन HD है।
boAt Xtend Talk की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया के अलावा दूसरी साइट्स से भी खरीदा जा सकता है। boAt Xtend Talk को तीन कलर्स पिच ब्लैक, चेरी ब्लूज्म और टीम ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।