2 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुई ये ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, डिस्प्ले और बैटरी है दमदार, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 16 May 2023 08:05 PM IST
सार

Boat Storm Connect Plus में 1.91 इंच की डिस्प्ले के साथ 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलता है।

विज्ञापन
Boat Storm Connect Plus Smartwatch Launched in India with Bluetooth Calling know Price and Features
Boat Storm Connect Plus - फोटो : Boat

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड बोट ने अपनी नई Boat Storm Connect Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को बड़ी डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.91 इंच की डिस्प्ले के साथ 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलता है। इसके साथ 100 से अधिक वॉच फेसेस और SpO2 मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलता है।

    भारत में बोट स्टॉर्म कनेक्ट प्लस स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये पर निर्धारित की गई है। वॉच चार कलर ऑप्शन एक्टिव ब्लैक, एक्टिव ब्लू, कूल ग्रे और मैरून में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को आधिकारिक Boat वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Boat Storm Connect Plus स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 550 निट्स ब्राइटनेस और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। वॉच का डायल स्कॉयर है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। इसके साथ यूजर्स सीधे वॉच से फोन कॉल्स कर और रिसीव कर सकते हैं। वॉच में ENx एल्गोरिद्म का सपोर्ट है, इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से न्वाइज-फ्री कॉलिंग ऑफर करने के लिए बैकग्राउंड वॉइस कैंसल किया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें