boAt एक साथ छह स्मार्ट प्रोडक्ट करेगा लॉन्च, Amazon Prime Day में होगी बिक्री, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 21 Jul 2022 03:49 PM IST
सार

boAt नए ऑडियो डिवाइस में Rockerz 330 और Airdopes 121 Pro प्रोडक्ट को लॉन्च करेगा। वहीं स्मार्टवॉच सेगमेंट में Watch Xtend Pro और Wave Call को लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
boAt set to launch 6 new Audio Smartwatch products ahead of Amazon Prime Day 23 july
boAt New Audio Smartwatch products - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी boAt अमेजन प्राइम डे (Amazon Prime Day) 23 जुलाई को अपने ऑडियो और स्मार्टवॉट के 6 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। boAt नए ऑडियो डिवाइस में Rockerz 330 और 333 ANC, Aavante Bar Aaupera, Airdopes 413 ANC और Airdopes 121 Pro प्रोडक्ट को लॉन्च करेगा। वहीं स्मार्टवॉच सेगमेंट में Watch Xtend Pro और Wave Call को लॉन्च करेगा। चलिए जानते हैं इन प्रोजक्ट के फीटर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    boAt की तरफ से आने वाली इस ईयरफोन को दो वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, एक ईयरफोन को एक्टिल नॉइस केंसिलेशन (ANC) के साथ जबकि एक को बिना ANC के मार्केट में पेश किया जाएगा। इस ईयरफोन में Dirac Opteo का सपोर्ट मिलता है, जो क्रिस्टल बॉयोनिक साउंड देता है। ईयरफोन में अच्छी साउंड के साथ डीप BASS भी मिलती है। नेकबैंड 25dB ANC को सपोर्ट करता है। इस ईयरफोन को 23 जुलाई से 1499 रुपये की कीमत पर अमेजन से अमेजन प्राइम डे में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ऑडियो प्रोडक्ट में boAt Aavante Bar Aaupera को भी लॉन्च करेगा। इस स्पीकर में 120W के साउंड आउटपुट के साथ बिल्ट-इन एलेक्सा का सपोर्ट भी मिलता है। यह साउंड बार boAt के सिग्नेचर साउंड क्वालिटी के साथ आती है, इसमें EQ मोड, डुअल फार-फिल्ड साइक जैसे फिचर्स मिलते हैं। इस बार को 23 जुलाई से अमेजन से अमेजन प्राइम डे में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें