घरेलू कंपनी Bluei ने पेश किया 40W का होम थिएटर, रिमोट से कर सकेंगे कंट्रोल
Bluei के इस होम थिएटर के साथ 3D स्टीरियो का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर की कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर है। सबसे खास बात यह है कि इस स्पीकर में FM रेडियो भी है जिसके साथ एंटीना भी है। इसमें सबवूफर भी है जिसके लिए अलग से एक बटन दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Bluei ने बाजार में अपना 40 वॉट का होम थिएटर पेश किया है। Bluei के इस स्पीकर के साथ रिमोट कंट्रोल मिलेगा और एक LED डिस्प्ले भी मिलेगी। Bluei के इस स्पीकर के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें यूजर्स की सुविधा के लिए बटन भी दिए गए हैं जिनकी मदद से वॉल्यूम कंट्रोल होगा।
Bluei के इस होम थिएटर के साथ 3D स्टीरियो का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर की कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर है। सबसे खास बात यह है कि इस स्पीकर में FM रेडियो भी है जिसके साथ एंटीना भी है। इसमें सबवूफर भी है जिसके लिए अलग से एक बटन दिया गया है।
इसके साथ Aux/Mic इनपुट के अलावा यूएसबी इनपुट भी है। इस स्पीकर को आप मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या प्लेस्टेशन से कनेक्ट कर सकते हैं। Bluei Monster थिएयर की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ब्लैक कलर वेरियंट में तमाम रिटेल स्टोर से हो रही है।
बता दें कि Bluei एक भारतीय कंपनी है जिसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। कंपनी के पास हेडफोन, पावरबैंक, चार्जर जैसे प्रोडक्ट भी हैं। इससे पहले इस साल की शुरुआत में कंपनी ने एक साथ कई ब्लूटूथ स्पीकर पेश किए हैं।
- स्मार्ट टीवी मार्केट में Acer की एंट्री, अगले महीने लॉन्च होंगे 32 से लेकर 70 इंच तक के टीवी
- Jio Plan: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्लान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
- BSNL का नया प्लान: वर्क फ्रॉम होम वालों के लिए तोहफा, 365 दिनों तक हर रोज 2GB डाटा
- Xiaomi 12 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा