जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने एक साथ लॉन्च किए कई स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये
Blaupunkt के इन टीवी की बिक्री 14 जून से शुरू होगी और टीवी को 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Blaupunkt टीवी के फीचर्स की बात करें को 32, 40, और 43 इंच टीवी के साथ Realtek Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

विस्तार
जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में एक साथ कई स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनमे 32 इंच से लेकर 75 इंच तक के टीवी शामिल हैं। Blaupunkt के इन टीवी के साथ एचडी, फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगी। Blaupunkt ने अपने इस टीवी के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। Blaupunkt के इन टीवी की बिक्री 14 जून से शुरू होगी और टीवी को 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Blaupunkt टीवी के फीचर्स की बात करें को 32, 40, और 43 इंच टीवी के साथ Realtek Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इन टीवी मॉडल की कीमतें क्रमशः 10,888 रुपये, 16,499 रुपये और 18,499 रुपये हैं।
सभी टीवी के साथ इनबिल्ट Netflix मिलेगा। टीवी के साथ 48W के दो स्पीकर हैं जिनके साथ सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इन टीवी के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Blaupunkt के इन टीवी को एंड्रॉयड 11 के साथ लॉन्च किया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए Blaupunkt के टीवी में 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के अलावा ब्लूटूथ मिलता है। टीवी में Amazon Video, Zee5, Sony LIV और Voot जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में यूट्यूब जैसे एप्स के लिए शॉर्टकट कीज भी मिलेंगी।
- घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया 300वॉट का साउंडबार, 32GB पेन ड्राइव भी कर सकेंगे इस्तेमाल
- AirPods Pro 2 के लिए जारी हुआ एडेप्टिव ऑडियो फीचर, जानें इसके फायदे
- 2 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुई यह ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, डिजाइन देखकर कहेंगे वाह!
- Apple ने किया Mira का अधिग्रहण, अमेरिकी सेना के लिए हेडसेट बनाती है यह कंपनी