Blaupunkt ने भारत में एक साथ लॉन्च किए तीन 4k QLED TV, इसमें है 60W का डॉल्बी स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Sep 2022 01:18 PM IST
सार

Blaupunkt Google QLED TV के साथ गूगल का ही होम स्क्रीन मिलेगा जिसपर गूगल आपकी सर्च हिस्ट्री के आधार पर फिल्में और मूवी सजेस्ट करेगा। सभी टीवी के साथ QLED 4K पैनल मिलेगा जिसके साथ 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Blaupunkt TV Unveils 3 4k QLED TV Models in India with Google TV price and features
Blaupunkt QLED TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में एक साथ अपने तीन QLED TV पेश किए हैं Blaupunkt के इन सभी टीवी के साथ Google TV का सपोर्ट है। इसके अलावा आपको बता दें कि ये टीवी Blaupunkt के भारत में लॉन्च होने वाले अब तक के सबसे महंगे टीवी हैं। Blaupunkt ने अपनी QLED TV सीरीज के तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी पेश किए हैं।

    Blaupunkt QLED TV के इन टीवी के साथ 60 वॉट का साउंड आउटपुट है। Blaupunkt QLED TV टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट की अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में होगी। बता दें कि Blaupunkt QLED TV टीवी को भारत में SPPL ने मैन्युफैक्चर किया है। फ्लिपकार्ट पर Blaupunkt टीवी को 5 में से 4.6 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन

    Blaupunkt QLED TV की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले आपको बता दें कि Blaupunkt QLED TV के इन टीवी को तीन साइज में पेश किया गया है जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल हैं। तीनों टीवी बेजललेस हैं और फ्रेम को काफी पतला किया गया है। Blaupunkt QLED TV के 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 36,999 रुपये, 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 44,999 रुपये और 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 62,999 रुपये है। Blaupunkt QLED TV को लेकर कंपनी ने 360 डिग्री साउंड एक्सपेरियंस का दावा किया है। Blaupunkt QLED TV के सभी मॉडल के साथ गूगल वॉयस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है यानी आप बोलकर भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Blaupunkt ने भारत में एक साथ लॉन्च किए तीन 4k QLED TV, इसमें है 60W का डॉल्बी स्पीकर

    Blaupunkt Google QLED TV के साथ गूगल का ही होम स्क्रीन मिलेगा जिसपर गूगल आपकी सर्च हिस्ट्री के आधार पर फिल्में और मूवी सजेस्ट करेगा। सभी टीवी के साथ QLED 4K पैनल मिलेगा जिसके साथ 1.1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। इसके अलावा सभी टीवी के साथ HDR 10+ और 60 वॉट के डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। इसमें चार स्पीकर्स हैं और DTS TruSurround का सपोर्ट है।

    टीवी के साथ डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में ब्लूटूथ 5.0, डुअल बैंड Wifi और Google TV का सपोर्ट है। Blaupunkt QLED TV के 50 इंच और 55 इंच की ब्राइटनेस 550 निट्स है, जबकि 65 इंच वाला मॉडल 600 निट्स के साथ आता है।

    Blaupunkt QLED TV टीवी में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा टीवी में डिजिटल न्वाइज फिल्टर है। टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी मिलता है। Blaupunkt QLED TV में Netflix, Prime, Youtube, Google Play के लिए अलग से कीज मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें