Blaupunkt की एनिवर्सरी सेल: स्मार्ट टीवी पर 40% की छूट, 40 इंच का स्मार्ट टीवी 15,999 रुपये में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Aug 2022 10:01 AM IST
सार

Blaupunkt की एनिवर्सरी सेल एक अगस्त से शुरू हुई है जो कि तीन अगस्त तक चलेगी। इस सेल में आप 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी को 40% की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए सभी मॉडल की कीमत जानते हैं....

विज्ञापन
Blaupunkt TV announces anniversary sale special deals with 40 percent discount available on Flipkart
Blaupunkt Android smart TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है। जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने अपनी एनिवर्सरी सेल की घोषणा की है जिसके तहत Blaupunkt के स्मार्ट टीवी पर 40 फीसदी की छूट बिना किसी शर्त मिल रही है। एनिवर्सरी सेल में Blaupunkt के सभी स्मार्ट टीवी मॉडल पर छूट मिल रही है। Blaupunkt की एनिवर्सरी सेल एक अगस्त से शुरू हुई है जो कि तीन अगस्त तक चलेगी। इस सेल में आप 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के टीवी को 40% की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए सभी मॉडल की कीमत जानते हैं....

    भारतीय बाजार में Blaupunkt की एंट्री Cyber Sound टीवी मॉडल के साथ हुई थी। इस सीरीज के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है लेकिन एनिवर्सरी सेल में आप इसे 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी के साथ HD रेडी स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें 40W का स्पीकर दिया गया है यानी इसमें 20w के दो स्पीकर हैं।

    विज्ञापन

    इस सीरीज के 40 इंच वाले मॉडल को 16,999 की जगह 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें फुल एचडी स्क्रीन है। 42 इंच वाला फुल एचडी मॉडल 2,000 रुपये की छूट के साथ 17,999 रुपये में मिल रहा है। इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज और 40W का स्पीकर है। 43 इंच वाला फुल एचडी मॉडल 3,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Blaupunkt का 65 इंच वाला अल्ट्रा एचडी यानी 4के टीवी 54,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें एंड्रॉयड 10 के साथ 60W का स्पीकर मिलता है जिसके साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस और DTS TruSurround का सपोर्ट भी है। इस टीवी के साथ 4 स्पीकर मिलेंगे। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 500 निट्स है। कंपनी का 50 इंच वाला 4के टीवी भी 2,000 रुपये की छूट के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 10 के साथ 60W का स्पीकर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें