जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया गेमिंग साउंडबार, इसमें है 2000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Mar 2023 05:00 PM IST
सार

कनेक्टिविटी के लिए Blaupunkt SBA25 में AUX, USB, ब्लूटूथ, FM और TWS का सपोर्ट है। Blaupunkt SBA25 की कीमत 1,899 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ब्लैक कलर में अमेजन इंडिया से हो रही है।

विज्ञापन
Blaupunkt launches powerful SBA25 Gaming Soundbar in India
Blaupunkt SBA25 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए गेमिंग साउंडबार Blaupunkt SBA25 को लॉन्च कर दिया है। Blaupunkt SBA25 एक 25 वॉट साउंड आउटपुट वाला साउंडबार है। Blaupunkt SBA25 को लेकर कंपनी ने बढ़िया साउंड क्वालिटी और हेवी बास का दावा किया है।

    Blaupunkt SBA25 में डुअल पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। Blaupunkt SBA25 के साथ 2000mAh की बैटरी दी गई है और साथ में TurboVolt चार्जिंग भी है। Blaupunkt SBA25 में गेमिंग एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने के लिए RGB लाइटिंग भी दी गई है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए Blaupunkt SBA25 में AUX, USB, ब्लूटूथ, FM और TWS का सपोर्ट है। Blaupunkt SBA25 की कीमत 1,899 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री ब्लैक कलर में अमेजन इंडिया से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Blaupunkt ने इसी साल जनवरी में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBW250 को पेश किया है। यह एक वायरलेस ब्लूटूथ साउंडबार है। Blaupunkt SBW250 को लेकर कंपनी का दावा है कि इस साउंडबार के 3D ऑडियो मिलता है। साथ ही इसमें थम्पिंग बेस और क्रिस्प ऑडियो का सपोर्ट है। साउंडबार के साथ 200 वाट का साउंड आउटपुट मिलता है। Blaupunkt SBW250 के साथ मल्टीपल साउंड मोड का सपोर्ट भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें