Blaupunkt BTW100 TWS भारत में लॉन्च, फास्ट चार्जिंग से है लैस
Blaupunkt BTW100 TWS के साथ ओवल आकार का चार्जिंग केस मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 10mm का ड्राइवर है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर और पंची ऑडियो का दावा है।

विस्तार
जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी के बाद अब Blaupunkt BTW100 TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। Blaupunkt BTW100 TWS के साथ “ENC CRISPR” टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे लेकर बेहतर न्वाइज कैंसिलेशन का दावा किया गया है। दावा है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से ईयरबड्स कॉल के दौरान सिर्फ इंसानों की आवाज ही कैप्चर करेगा।
Blaupunkt BTW100 TWS के साथ ओवल आकार का चार्जिंग केस मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 10mm का ड्राइवर है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर और पंची ऑडियो का दावा है। ईयरबड्स को लेकर एचडी स्टीरियो साउंड का दावा है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 30 फीट है। इसके साथ 80ms का लो लैटेंसी मोड भी मिलेगा जो कि गेमर्स के लिए बेस्ट साबित होगा। Blaupunkt BTW100 TWS की चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी है जिसके साथ TurboVolt फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग के बाद एक घंटे का बैकअप मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर कुल 40 घंटों के बैकअप का दावा है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है। Blaupunkt BTW100 TWS की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसे ब्लैक एंड व्हाइट दो कलर में कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा।