Blaupunkt BTW09: ईयरबड्स में 60 घंटे बैटरी बैकअप और छह माइक के साथ मिलते हैं ये फीचर्स, जानिए कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 30 Aug 2022 03:29 PM IST
सार

Blaupunkt BTW09 में हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशल के साथ 6 इन-बिल्ट माइक का सपोर्ट दिया गया है। प्रति ईयरबड्स आपको तीन माइक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे आपको कॉलिंग के दौरान अच्छी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Blaupunkt BTW09 launched in india with Hybrid ANC Technology price features
Blaupunkt BTW09 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट Blaupunkt BTW09 ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। इस ब्लूटूथ ईयरबड्स में हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे व्यस्त जगहों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स में 60 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ TurboVolt फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चलिए ईयरबड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानतें हैं।

    Blaupunkt BTW09 की कीमत

    Blaupunkt BTW09 TWS को 3,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस ईयरबड्स को सिंगल ब्लैक कलर में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Blaupunkt BTW09 की स्पेसिफिकेशन

    Blaupunkt BTW09 TWS में 10mm के ड्राइवर है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर ऑडियो और अच्छी BASS का दावा है। ईयरबड्स में हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशल के साथ 6 इन-बिल्ट माइक का सपोर्ट दिया गया है। प्रति ईयरबड्स आपको तीन माइक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे आपको कॉलिंग के दौरान अच्छी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इसे व्यस्त जगहों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ईयरबड्स में 35dB तक का नॉइस कैंसिलेशल देखने को मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 के साथ सीरी और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Blaupunkt BTW09 TWS की बैटरी की बात करें तो इसमें 60 घंटे की बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी के अनुसार इसे 15 मिनट चार्ज करने पर 4.5 घंटे तक चलाया जा सकता है। Blaupunkt BTW09 में TurboVolt फास्ट चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें