Blaupunkt ने लॉन्च किए दो वायरलेस हेडफोन, 40mm के ड्राइवर से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

Blaupunkt का दावा है कि इन दोनों हेडफोन के साथ क्लियर साउंड मिलेगा और हाई बास मिलेगा। इसके अलावा Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट, एफएम रेडियो भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए दोनों में स्पेशल माइक भी दिया गया है।

Blaupunkt BH31 and BH01 Bluetooth Wireless Over Ear Headphones launched in India
Blaupunkt BH31, BH01 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने दो नए वायरलेस हेडफोन लॉन्च गिए हैं जिनमें Blaupunkt BH31 और Blaupunkt BH01 शामिल हैं। Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। इनमें Blaupunkt BH31 और BH01 में 40mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

    Blaupunkt का दावा है कि इन दोनों हेडफोन के साथ क्लियर साउंड मिलेगा और हाई बास मिलेगा। इसके अलावा Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट, एफएम रेडियो भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए दोनों में स्पेशल माइक भी दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: Blaupunkt SBA30 Review: कम कीमत में 14 घंटे प्लेबैक वाला बेस्ट साउंडबार?

    Blaupunkt में वॉल्यूम कंट्रोल के लिए माइक भी दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इन दोनों हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Blaupunkt BH31 की बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप, जबकि Blaupunkt BH01 की बैटरी को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    Blaupunkt के इन दोनों हेडफोन में TurboVolt फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज कुछ ही मिनटों की चार्जिंग के बाद घंटों तक का बैकअप मिलेगा। Blaupunkt BH31 और BH01 की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। दोनों की बिक्री अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से हो रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें