लॉन्चिंग से पहले भारत में इस वेबसाइट पर BlackBerry KEYone की बिक्री शुरू

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
BlackBerry KEYone sale starts in India before launching
Blackberry KEYone

    ब्लैकबेरी के आखिरी इनहाउस डिजाइन फोन ब्लैकबेरी कीवन की बिक्री भारत में लॉन्चिंग से पहले ही शुरू हो गई है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट e-bay से हो रही है। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक 12 ब्लैकबेरी कीवन की बिक्री हो चुकी है और 10 फोन स्टॉक में हैं। ई-बे पर इस फोन की बिक्री 50,690 रुपये में हो रही है। हालांकि बिक रहे फोन को इम्पोर्टेड बताया जा रहा है। फोन के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

    बता दें कि भारत में ब्लैकबेरी कीवन 1 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग इवेंट के लिए भेजे गए प्रेस इनवाइट में कहा गया है कि 1 अगस्त को भारत में ब्लैकबेरी कुछ लॉन्च करेगी। ऐसे में यह साफ नहीं है कि 1 अगस्त को ब्लैकबेरी कीवन ही लॉन्च होगा, लेकिन इनवाइट को देखकर कीवन के लॉन्चिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।

    ब्लैकबेरी कीवन की स्पेसिफिकेशन

    ब्लैकबेरी की-वन
    ब्लैकबेरी की-वन - फोटो : Android Central

    इस फोन में 4.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    इसके अवलाना फोन में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX378 सेंसर वाला रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,505mAh की बैटरी है जिसमें बूस्ट फीचर भी दिया गया है ताकि बैटरी तेजी से चार्ज हो सके। भारत में फोन की कीमत 50,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    बता दें कि BlackBerry KEYone को कंपनी के हार्डवेयर पार्टनर TCL ने तैयार किया है। इस फोन की पहली झलक फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में देखने को मिली थी। इस फोन में पुराने फोन जैसा ही फिजिकल की-बोर्ड दिया गया है लेकिन स्क्रीन पहले से बड़ी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें