BlackBerry KEY2 हुआ लॉन्च, डुअल रियर कैमरा के साथ मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो

ब्लैकबेरी का नया स्मार्टफोन BlackBerry KEY2 घरेलू बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन में भी ब्लैकबेरी कीवन की तरह फिजिकल कीबोर्ड के साथ टच-स्क्रीन मिलेगी। हालांकि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए कीवन से महंगा है। ब्लैकबेरी की2 की खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, साथ ही एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा। भारत में इस फोन के आने की उम्मीद जुलाई में है। बता दें कि ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन को बनाने का अधिकार चीन की TCL के पास है।
BlackBerry KEY2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

BlackBerry KEY2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें फिजिकल क्वार्टी कीबोर्ड के साथ 4.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कीबोर्ड के बीच के स्पेस को भी स्क्रॉल करके टाइपिंग की जा सकेगी। साथ ही 52 ऐप के लिए शॉर्टकट की भी दिए गए हैं। कीबोर्ड के बीच का स्पेसबार फिंगरप्रिंट सेंसरर का भी काम करेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 3,500mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी वीओएलटीई, यूएसबी जैस फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरे की बात करें इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का f/2.6 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीम $649 यानि करीब 43,726 रुपये होगी।