Black Shark 3 स्मार्टफोन फरवरी में हो सकता है लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर

गेमिंग स्मार्टफोन मेकर कंपनी ब्लैक शार्क (Black Shark) फरवरी में अपने सबसे दमदार शार्क 3 (Black Shark 3) फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। लोगों को इस डिवाइस में बिग बैटरी, रैम और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। कुछ दिनों पहले ही ब्लैक शार्क 3 डिवाइस की कई रिपोर्ट लीक हुई थी, जिनमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। हालांकि, अब तक कंपनी ने अगामी ब्लैक शार्क 3 को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले ब्लैक शार्क 2 को बाजार में उतारा गया था, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था। तो चलिए जानते हैं ब्लैक शार्क 3 के बारे में विस्तार से...
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन में शानदार गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में दमदार बैटरी के साथ 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर देगी। वहीं, दूसरी तरफ कई ब्लॉग्स में कहा गया हैं कि कंपनी इस फोन की टेस्टिंग कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि लोगों को इस डिवाइस में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी। वहीं, यूजर्स इस फोन पर घंटों तक बिना रुके गेम खेल सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का डिजाइन पहले लॉन्च हुए डिवाइस जैसा होगा। हालांकि, ब्लैक शार्क 3 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते माह चीन सर्टिफिकेशन साइट पर इस फोन को शार्क केएलई-एओ मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। तो इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ब्लैक शार्क 3 हो सकता है। इस सर्टिफिकेशन में डिवाइस की ज्यादा जानकारी नहीं मिली हैं। लेकिन इतना तय हो गया है कि इस अगामी डिवाइस को 5जी कनेक्टिविटी के साथ बाजार में एंट्री लेगा।