Samsung Galaxy M30s को खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

सैमसंग ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट कर गैलेक्सी एम30 एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लेकिन अब अमेजन से इस फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है, क्योंकि इस डिवाइस पर आकर्षक डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा हैं। इसके अलावा ग्राहकों गैलेक्सी एम30 एस डिवाइस को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकेंगे। तो चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी एम30 एस की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
इस फोन का चार जीबी रैम वाला वेरिएंट 15,500 रुपये के प्राइस टैग के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जिसपर 1,501 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस फोन पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज भी ऑफर मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
वहीं, गैलेक्सी एम30 एस का छह जीबी रैम वाला वेरिएंट मार्केट में 18,500 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस वेरिएंट पर भी 1,501 रुपये का डिस्काउंट और 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आपको पूरा एक्सचेंज ऑफर मिलता है, तो आप इस फोन को सिर्फ 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन वन यूआई और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में नया ऑक्टा कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9611 चिपसेट दिया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन में Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे वह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियोज देख सकेंगे।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।