फायदे का सौदा: आधी कीमत पर मिल रहा ये फ्लैगशिप फोन, 10 हजार से भी कम कीमत में खरीदने का मौका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Nov 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
big discount on Realme GT Neo 3T in Flipkart Mobile Bonanza sale price under 10k
Realme GT Neo 3T - फोटो : Realme

    ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Flipkart Mobile Bonanza सेल चल रही है। यह सेल 14 नवंबर तक चलने वाली है। सेल में Realme GT Neo 3T फोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को हाल में लॉन्च किया गया है। Realme GT Neo 3T के साथ 6.62 इंच की E4 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Realme GT Neo 3T में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलता है। Realme GT Neo 3T के साथ 5G कनेक्टिविटी है और 80W की SuperDart फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

    Realme GT Neo 3T
    Realme GT Neo 3T - फोटो : Flipkart

    इतनी कीमत पर मिल रहा फोन

    Realme GT Neo 3T के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 34,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। Flipkart Mobile Bonanza सेल में इस फोन को 28 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं फोन को AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1000 रुपये) तक छूट भी मिल रही है। साथ ही Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यानी आप बैंक ऑफर लगाकर फोन पर 2 हजार तक का अतिरिक्त डिस्काउंट ले सकते हैं।

    Realme GT Neo 3T
    Realme GT Neo 3T - फोटो : Realme

    ये ऑफर भी जानें

    बैंक ऑफर्स के साथ फोन पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 17,500 रुपये तक और बचत की जा सकती है। यानी एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन की प्रभावी कीमत 7,499 रुपये तक रह जाती है। बता दें कि एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाला लाभ पुराने फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। वहीं फोन के साथ EMI की सुविधा मिल रही है। आप 867 रुपये की शुरुआती EMI के साथ Realme GT Neo 3T को खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें