WiFi Range Extender: इंटरनेट की स्पीड को सुपरफास्ट कर देगा यह डिवाइस, जानें क्या है खास
इस डिवाइस में अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ डुअल बैंड का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 1200 वर्ग फिट के एरिया तक में 1200 एमबीपीएस तक की डाटा स्पीड का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
डिजिटल वर्ल्ड में इंटरनेट की अच्छी स्पीड बेहद मायने रखती है। कई बार हाई स्पीड कनेक्शन होने की वजह से भी वाई-फाई राउटर से अच्छी स्पीड की कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपका काम प्रभावित होता है। यदि आप भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं और घर के कोने-कोने तक सुपरफास्ट स्पीड वाला कनेक्शन चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे डिवाइस के बारें में बताएंगे जिसकी मदद से आपको घर में हर जगह अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। चलिए जानते हैं।
कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी Netgear की तरफ से आने वाला Netgear EX6110 AC1200 WiFi Range Extender आपके घर में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने का एक अच्छा ऑप्शन है। इस डिवाइस को अमेजन से 2,424 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस में अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ डुअल बैंड का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 1200 वर्ग फिट के एरिया तक में 1200 एमबीपीएस तक की डाटा स्पीड का सपोर्ट मिलता है।
इस डिवाइस को भी आप अमेजन के खरीद सकते हैं, यह महज 1,399 की कीमत में उपलब्ध है। TP-Link TL-WA850RE N300 Wireless Range Extender से आपको 300 एमबीपीएस तक की डाटा स्पीड और अच्छी रैंज देखने को मिलती है। इस डिवाइस में स्मार्ट सिग्नल इंडीकेटर लाइट और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।