Buying Guide: 20 हजार रुपये से कम कीमत में पांच टैबलेट, ऑनलाइन क्लास के लिए हैं बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Mar 2022 02:55 PM IST
Best Tablet Under 20000 in India 2022 Best Use for Online Classes
Tablet Under 20000 - फोटो : amarujala

    ऑनलाइन क्लास के कारण पिछले दो सालों में टैबलेट की मांग बढ़ी है। सैमसंग से लेकर लावा और लेनोवो तक ने अपने कई टैबलेट बाजार में उतारे हैं। रियलमी ने भी भारतीया बाजार के टैबलेट मार्केट में सस्ते टैब के साथ एंट्री की है। इस वक्त 20,000 रुपये का मार्केट ट्रेंड में है। इस रेंज में आपको सिम कार्ड और वाई-फाई वाले दोनों तरह के टैबलेट मिल जाएंगे। यदि आप भी किसी सस्ते टैबलेट की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम 20 हजार रुपये की रेंज में टॉप-5 टैबलेट के बारे में बताएंगे।

    Nokia T20
    Nokia T20 - फोटो : amarujala

    Nokia T20

    Nokia T20 में 2K डिस्प्ले दी गई है और 8200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे लेकर 15 घंटों की वेब ब्राउजिंग का दावा किया गया है। Nokia T20 के साथ स्टीरियो स्पीकर और डुअल माइक्रोफोन भी दिया गया है। नए टैब को लेकर एचएमडी ग्लोबल ने कहा है कि दो साल फ्री ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड का मौका मिलेगा और तीन साल तक हर महीने मंथली सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। Nokia T20 की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। यह कीमत Wi-Fi वेरियंट और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई मॉडल की कीमत 16,499 रुपये और Nokia T20 के 4G मॉडल की कीमत 18,499 रुपये है।

    Samsung Galaxy Tab A8
    Samsung Galaxy Tab A8 - फोटो : amarujala

    Samsung Galaxy Tab A8

    Samsung Galaxy Tab A8 को खासतौर पर ऑनलाइन क्लास और इंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 7040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Galaxy Tab A8 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज (WiFi) की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं वाई-फाई के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं टैब के LTE के साथ 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं एलटीई के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। Galaxy Tab A8 में 10.5 इंच की डिस्प्ले है। इसमें चार स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस टैब में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट को फेस आईडी से अनलॉक किया जा सकता है। इसे 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में खरीदा जा सकेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें