Best Phone: 10 हजार रुपये से कम कीमत में पांच बेस्ट स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Jul 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
Best smartphone under Rs 10000 in India with big battery full list here
Best smartphone under Rs 10000 - फोटो : amarujala

    एंट्री लेवल स्मार्टफोन का दौर ना खत्म हुआ है और ना ही कभी खत्म होगा। जब भी कोई पहली बार स्मार्टफोन खरीदता है तो वह एंट्री लेवल फोन ही आमतौर पर खरीदता है। मौजूदा मार्केट में एंट्री लेवल फोन का मतलब है कि 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन से है। आज मार्केट में 10 हजार रुपये तक की कीमत में अच्छे कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन आसानी से मिल जाएंगे। यदि आप भी किसी एंट्री लेवल फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार रुपये तक की रेंज में कुछ बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे...

    Poco C3
    Poco C3 - फोटो : AMAR UJALA

    Poco C3- 8,499 रुपये

    Poco C3 आपको 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगा। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। पोको का यह फोन बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी है। इसका 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 9,499 रुपये में मिल रहा है।फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के अलावा मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, 4G LTE, Wi-Fi और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है।

    Lava Blaze
    Lava Blaze - फोटो : amarujala

    Lava Blaze- 8,999 रुपये

    इस फोन की बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी। लावा के इस पोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो Helio A22 प्रोसेसर है। फोन में एंड्रॉयड 12 है। LAVA Blaze के साथ 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। LAVA Blaze में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Lava Blaze में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की टाईप-सी चार्जिंग है। इसके साथ दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा और एक साल की वारंटी मिलेगी। फोन के साथ 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें