Best Phone Under 20000: 20 हजार रुपये में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jun 2022 04:54 PM IST
Best Smartphone Under 20000 5g Know Specification Features Design Quality Details In Hindi
Samsung 5G Phone - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    5G नेटवर्क का अभी भारत में अता-पता तो नहीं है लेकिन 5G स्मार्टफोन की बढ़ा आई पड़ी है। भारतीय बाजार में पहला 5G फोन करीब 40,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ था और अब आपको 15,000 रुपये की रेंज में भी 5G फोन मिल जाएगा। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये की रेंज में सात 5G स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे....

    realme 9 SE 5G
    realme 9 SE 5G - फोटो : Twitter

    Realme 9 SE 5G

    Realme 9 5G SE के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 5 जीबी तक एक्सपेंडेबल रैम मिलेगा। Realme 9 5G SE में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस मोनोक्रोम और तीसरा लेंस मैक्रो है। इनके मेगापिक्सल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसमें भी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Redmi Note 11 Pro+ 5G
    Redmi Note 11 Pro+ 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi Note 11 Pro+ 5G

    Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है। Redmi Note 11 Pro+ 5G में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है। फोन में गोरिल्लाग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। कैमरे की बात करें तो Redmi Note 11 Pro+ 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 11 Pro+ 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें