फायदे की बात: 10 हजार रुपये से कम कीमत में आपके लिए बेस्ट स्मार्टफोन

यदि आप भी स्मार्टफोन पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है और अपनी सेगमेंट में ये स्मार्टफोन बेस्ट हैं। Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल है।

Realme C25
Realme C25 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Realme C25 में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Moto E7 Plus
इस फोन को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Tecno Pop 5C बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कैमरे के साथ HDR का मिलेगा सपोर्ट
- एम्ब्रेन ने रविंद्र जडेजा एडिशन AeroSync पावरबैंक किया लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये
- Gaming Masters 2.0: जियो और मीडियाटेक ने लॉन्च किया ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, 12.5 लाख का मिलेगा इनाम
- दुनिया में पहली बार: चार्जिंग पोर्ट बदला और 64 लाख में नीलाम कर दिया चार साल पुराना स्मार्टफोन