इस साल लॉन्च हुए लैपटॉप: ऑनलाइन क्लास से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक में आएंगे काम, कम कीमत में शानदार फीचर्स भी मिलेंगे

यदि आप भी किसी बजट लैपटॉप की तलाश में हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर कौन-सा लैपटॉप खरीदा जाए तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप-5 बजट लैपटॉप के बारे में बताएंगे। ये लैपटॉप वर्क फ्रॉम होम, पर्सनल यूज और ऑनलाइन क्लास के लिए परफेक्ट हैं। इन लैपटॉप की कीमत 30,000 रुपये से कम है। इसके अलावा इन लैपटॉप में आपको एचडी डिस्प्ले भी मिलेगी। आइए देखते हैं टॉप-5 बजट लैपटॉप की लिस्ट....

ASUS VivoBook 14
ASUS VivoBook 14 एक स्टाइलिश और लाइट वेट लैपटॉप है। इसकी बॉडी मेटल की है और इसका वजन 1.6 किलोग्राम है। इसमें AMD Athlon Silver 3050U प्रोसेसर के साथ 4 जीबी DDR4 रैम और 1 टीबी की स्टोरेज है। रैम को 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Lenovo V15
लेनोवो के इस लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें AMD Ryzen 3 3250U प्रोसेसर, 4GB DDR4 रैम और 1TB स्टोरेज है। इसके साथ DOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा, हालांकि आप Windows 10 Home में अपग्रेड भी कर सकेंगे। इसमें 720 पिक्सल वाला HD कैमरा भी मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर 5 घंटे के बैकअप का दावा है।