मार्च एडिशन: 30 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट 5जी स्मार्टफोन, मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

आजकल लोग स्मार्टफोन के लिए भी एक लाख रुपये तक खर्च करने में पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत ही कम है। वैसे भी अब कम कीमत के फोन में फ्लैगशिप डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स मिलने लगे हैं। आज 30 हजार रुपये की रेंज में भी आपको कई बड़े फोन मिल जाएंगे जो कि काफी मायनों में प्रीमियम फोन की बराबरी करते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम 30,000 रुपये की रेंज वाले कुछ स्मार्टफोन की बात करेंगे। आइए जानते हैं...

30 हजार रुपये की रेंज में इस फोन के बारे में आप सोच सकते हैं। OnePlus Nord CE 2 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 और पिक्सल साइज 0.7 माइक्रोमीटर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 173 ग्राम है। OnePlus Nord CE 2 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है।

Realme 9 Pro+ 5G
Realme 9 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलेगा। इसमें 6.4 इंच की फुल HD+ LCD सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MC4 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 265 जीबी तक की स्टोरेज है। रियलमी के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 है जिसका अपर्चर f1.8 है। Realme 9 Pro+ 5G में 4500mAh की बैटरी है जो 60W Dart चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme 9 Pro+ 5G से आप हार्ट रेट भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए इसमें कई लेवल भी मिलेंगे।