20,000 रुपये से कम कीमत में पांच बेस्ट 5G स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये

भारत में 5जी नेटवर्क के लॉन्चिंग की कोई तारीख अभी तय नहीं है लेकिन पिछले दो सालों से हर महीने लगातार 5जी फोन लॉन्च हो रहे हैं। भारत में पहला 5जी फोन करीब 40 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ था और आज आपको 15,000 रुपये से भी कम कीमत में 5जी फोन मिल जाएंगे। अभी हाल ही में Poco M4 5G भारत में लॉन्च हुआ है जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। यह कीमत फोन के 4 जीबी रैम के सात 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये तक की कीमत में पांच बेस्ट 5जी स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे।

POCO M4 5G
पोको के Poco M4 5G को भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन कहा जा रहा है। Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। Poco M4 5G को भारत में डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Poco M4 5G के साथ 7 5जी बैंड दिए गए हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम के साथ Turbo रैम भी है जिसकी मदद से 2 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकेगा। Poco M4 5G के साथ Hypnotic Swirl Design डिजाइन मिलेगी। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।

iQoo Z6 5G
iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। iQoo Z6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा आईकू के इस फोन में पांच लेयर वाली लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि फोन को ठंडा रखता है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है, हालांकि बोकेह मोड केवल 6 जीबी व 8 जीबी रैम वाले मॉडल में ही मिलेगा।