Belkin ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन, बच्चों के लिए खासतौर पर किया गया है डिजाइन
Belkin SOUNDFORM Mini को खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। Belkin SOUNDFORM Mini एक ऑन ईयर वायरलेस हेडफोन है जिसका हेडबैंड एडजस्टेबल है।

विस्तार
Belkin ने भारतीय बाजार में अपना एक नया वायरलेस हेडफोन लॉन्च किया है। Belkin SOUNDFORM Mini को खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। Belkin SOUNDFORM Mini एक ऑन ईयर वायरलेस हेडफोन है जिसका हेडबैंड एडजस्टेबल है।
Belkin SOUNDFORM Mini का कुल वजन 240 ग्राम है। दावा है कि इस हेडफोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। Belkin SOUNDFORM Mini में वॉल्यूम और म्यूजिक कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं।
Belkin SOUNDFORM Mini को एक्सिडेंट प्रूफ मैटेरियल से बनाया गया है। दावा है कि दो साल तक बिल्ड क्वालिटी को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। Belkin SOUNDFORM Mini को मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप आदि के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
Belkin SOUNDFORM Mini में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर हैं जो कि कॉलिंग के लिए हैं। Belkin SOUNDFORM Mini का ऑडियो लेवल 85dB है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 मिलता है।
Belkin SOUNDFORM Mini की बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। Belkin SOUNDFORM Mini के साथ 4 फीट का ऑक्स केबल भी मिलता है यानी इसे आप वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। Belkin SOUNDFORM Mini को ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। Belkin SOUNDFORM Mini की बिक्री अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा से जल्द ही शुरू होगी।
- 30 घंटे की बैटरी लाइफ और IP54 की रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ यह ईयरबड्स
- Realme Narzo N53 vs Nokia C32: 10 हजार रुपये में कौन-सा फोन बेस्ट है, 33W की चार्जिंग भी मिलेगी
- OPPO Find N2 Flip Review: यह फ्लिप फोन थोड़ा अलग है और बजट में भी है, पढ़ें लॉन्ग टर्म रिव्यू
- LG ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल गेमिंग OLED TV, जानें कीमत और फीचर्स