iPhone 8 लॉन्चिंग से पहले सैमसंग ने किया बड़ा ऐलान

एक ओर जहां आज दुनिया की निगाहें एप्पल के नए आईफोन पर टिकी हैं, वहीं सैमसंग ने भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने एक बयान में कहा है कि वह गैलेक्सी नोट सीरीज के फोल्ड होने वाले फोन पर काम कर रही है। नए फोल्डेबल गैलेक्सी नोट की लॉन्चिंग अगले साल यानी 2018 में होगी।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल बिजनेस के प्रेसिडेंट Koh Dong-jin ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी की निगाह अब साल 2018 पर है। अगले साल हमलोग एक फोल्डेबल डिस्प्ले वाले फोन को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सैमसंग ने साल 2013 में अपने पहले फोल्डेबल फोन की पहली झलक दिखाई थी। उसके बाद पिछले दो साल से खबर है कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Apple Event: लॉन्चिंग से पहले नए iPhone के 5 फीचर्स लीक
बता दें कि सैमसंग ने आज ही भारत में अपना गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया है। भारत में इस फोन की कीमत 67,900 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 21 सिंतबर से अमेजॉन इंडिया, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से होगी। वहीं फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।