60 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुआ यह हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Aug 2021 02:43 PM IST
सार

Audio-Technica ATH-S220BT की कीमत 59 डॉलर यानी करीब 4,400 रुपये है। ATH-S220BT को ब्लैक, नेवी ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री फिलहाल अमेरिका में हो रही है,

विज्ञापन
Audio Technica ATH S220BT Budget Headphones launched With 60 Hours of Battery Life
Audio-Technica ATH-S220BT - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Audio-Technica ने अपने नए हेडफोन ATH-S220BT को लॉन्च कर दिया है। इस हेडफोन की बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा इस हेडफोन के साथ लो लैटेसी मोड भी मिलता है। ATH-S220BT के साथ दो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट भी किया जा सकता है, हालांकि एक बार में एक ही डिवाइस पर म्यूजिक प्ले होगा। Audio-Technica ATH-S220BT में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है और इसमें रैपिड चार्जिंग भी है।

    Audio-Technica ATH-S220BT की कीमत

    Audio-Technica ATH-S220BT की कीमत 59 डॉलर यानी करीब 4,400 रुपये है। ATH-S220BT को ब्लैक, नेवी ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री फिलहाल अमेरिका में हो रही है, भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    विज्ञापन

    Audio-Technica ATH-S220BT के फीचर्स

    Audio-Technica ATH-S220BT में 40mm का डायनेमिक ड्राइवर है जिसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 5–32000Hz है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है। वैसे तो यह एक वायरलेस हेडफोन है लेकिन इसे आप वायर के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ 1.2 मीटर का 3.5mm वाला कनेक्टर मिलेगा। इसमें कॉलिंग के लिए माइक भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ATH-S220BT में 3.7V की लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसके बैकअप को लेकर 60 घंटे का दावा किया गया है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 3.5 घंटे का बैकअप मिलेगा। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। हेडफोन का वजन 180 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें