आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 इसी महीने भारत में होगा लांच, फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Dec 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
ASUS ZenFone Max Pro M2 to launch in India on December 11
ASUS ZenFone Max Pro M2

    ताइवान की कंपनी आसुस जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 लांच करने वाली है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की लांचिंग भारत में 11 दिसंबर को सकती है। साथ ही आसुस ने यह भी बताया है कि जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन के बारे में कंपनी ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। बता दें कि आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2, इसी साल लांच हुए जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन

    ट्विटर पर कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक जेनफोन मैक्स प्रो एम2 में नॉच डिस्प्ले मिलेगी और डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलेगा। वैसे तो फोन के अन्य फीचर्स के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है लेकिन अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 में तीन रियर कैमरे मिलेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः नहीं बंद होगा आपका सिम कार्ड, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

    इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस होगा। साथ ही फोन में 4 जीही रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। उम्मीद यह भी की जा रही है कि इस फोन को 6 जीबी रैम वेरियंट में भी लांच किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme U1 अनबॉक्सिंग: देखें कैसा है दुनिया का पहला हीलियो P70 प्रोसेसर वाला फोन

    जेनफोन मैक्स प्रो एम2 के प्रोसेसर को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा और साथ ही बढ़िया ग्राफिक्स भी मिलेगा। बता दें कि जेनफोन मैक्स प्रो एम1 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें मुख्य कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें