आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की पहली सेल आज, जानें कीमत व ऑफर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Dec 2018 09:49 AM IST
Asus ZenFone Max Pro M2 first sale in India, Know price and specifications
Asus Zenfone Max Pro M2

    आसुस ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 और आसुस जेनफोन मैक्स एम2 लांच किए हैं। इनमें से Asus ZenFone Max Pro M2 की आज यानि मंगलवार 18 दिसंबर 2018 को भारत में पहली सेल है। आसुस जेनफोन मैक्स एम2 को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है।

    ये भी पढ़ेंः मिस्ड कॉल से भी होती है टेलीकॉम कंपनियों की कमाई, एक कॉल पर मिलते हैं इतने पैसे

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत

    कीमत की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम कलर वेरियंट में मिलेगा।

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    ये भी पढ़ेंः सरकार ने इन 33 वेबसाइट्स को किया बंद, सरकारी योजनाओं के नाम पर लगाया जा रहा था चूना

    रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें